रिलीज से पहले इस फिल्म ने रच दिया नया इतिहास, लोगों की भीड़ के आगे कम पड़ रहे थियेटर

रिलीज से पहले इस फिल्म ने रच दिया नया इतिहास, लोगों की भीड़ के आगे कम पड़ रहे थियेटर


रिलीज से पहले इस फिल्म ने रच दिया नया इतिहास, लोगों की भीड़ के आगे कम पड़ रहे थियेटर

एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साथ ही इसमें एक नाम और जुड गया है । वो है सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने का। प्रभास और राणा दग्गुबती की फिल्म के चाहने वालों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

दो दिन बाद बाहुबली 2 की रिलीज डेट है और इस फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। जो इस फिल्म के बहुत बड़े फैन्स हैं उन्होंने फर्स्ट डे, फर्स्ट शो के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। जितने भी सिनेमाघर या फिर आॅनलाइन बुकिंग सर्विस है वह सब अपने कस्टमर्स को एडवांस बुकिंग के लिए मैसेज भेज रहे हैं। कुछ लोग तो डिस्काउंट के साथ अलग तरह के आॅफर दे रहे हैं ताकि इस डील को और भी आकर्षक बनाया जा सके। वहीं राणा दग्गुबाती जिन्होंने इस फिल्म में भल्लालदेव का रोल निभाया है उन्हें फिल्म की कामयाबी को लेकर पूरा विश्वास है।

एस एस राजामौली की इस फिल्म को लेकर इंडियन फिल्म मेकर्स को भरोसा है कि यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित होगी। बाहुबली 2 को भारतीय फिल्म जगत के लिए एक बडी कामयाबी के रुप में देखा जाने लगा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि केरला के थिएटर के शो भी जल्द ही भर रहे हैं। बाहुबली द कनक्लूजन भारत की 6500 स्क्रिन पर रिलीज होगी। इसकी वजह से फिल्म के लिए लोगों के मन में जारी क्रेज है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ेगी और भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी।

400 रुपए में बिक रहे 500, 1000 रुपए के नोट बंद, @rawat news point

400 रुपए में बिक रहे 500, 1000 रुपए के नोट बंद, 

400 रुपए में बिक रहे 500, 1000 रुपए के नोट बंद, @rawat news point


नोएडा:  देर शाम मंगलवार PM नरेन्द्र मोदी द्वारा आधी रात से 500 तथा 1000 के करंसी नोट कानूनन अमान्य करने की घोषणा के बाद देशभर में ATM के बाहर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। बात करें नोएडा की तो रात 12 बजे से पहले ही नोएडा के सभी ATM खाली हो चुके थे। वहीं कुछ ATM तो रात 10 बजे से पहले ही जवाब दे चुके थे। सामान्यतः घरों पर रहने वाले लोग भी देर रात तक पैसे निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे ATM तक दौड़ लगाते रहे। इस दौरान कुछ के हाथ मायूसी हाथ लगी तो कुछ 200-300 रुपए निकालकर खुशी से झूम उठे।


बट्टेवाले कर रहे शोषण

मुग़लसराय नगर में जीटी रोड काली मंदिर के समीप बट्टे वाले दुकानदार रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों का शोषण कर रहे हैं। 500-1000 रुपए के नोटों के बदले 100-100 के नोट बदलकर देने के नाम पर 100-150 रुपए तक की मोटी रकम वसूल रहे हैं और अपनी दुकानें अभी तक खोले हुए हैं बट्टे वाले।

गोल्ड पाने का सपना टुटा कुश्ती में योगेश्वर दत्त ओलंपिक से हुए बाहर: 2016 रियो ओलिंपिक@www.newsbreakno1.blogspot.in

गोल्ड पाने का सपना टुटा कुश्ती में योगेश्वर दत्त ओलंपिक से हुए बाहर: 2016 रियो ओलिंपिक

गोल्ड पाने का सपना टुटा कुश्ती में योगेश्वर दत्त ओलंपिक से हुए बाहर: 2016 रियो ओलिंपिक@www.newsbreakno1.blogspot.in


योगेश्वर दत्त का गोल्ड पाने का सपना टुटा 2016 रियो ओलिंपिक में भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त अपना पहला मुकाबला हार गए, जिससे उनका पहले तो गोल्ड का सपना टूटा, और उसके बाद तीसरे पदक की उम्मीदें भी, जिसके चलते वे अब ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।

दरअसल 65 किलोग्राम वर्ग में योगेश्वर दत्त मंगोलियाई पहलवान के सामने अपनी चुनौती दमदार ढंग से पेश नहीं कर पाए, जिसके चलते वे मंगोलिया के पहलवान गैंजोरिन मंदाकनरन से 3-0 से हार गए।

योगेश्वर के मुकाबले पहले पीरियड में गैंजोरिंग ने काफी अटैक किए। दत्त को अंपायर ने 30 सेकेंड के भीतर अटैक करने की चेतावनी दी, लेकिन वह सफल नहीं हुए और विरोधी को 1 अंक मिल गया। इस प्रकार दत्त पहले पीरियड की समाप्ति पर मंगोलियाई पहलवान से 0-1 से पीछे हो गए।

दूसरे पीरियड में योगेश्वर से वापसी की उम्मीद थी, लेकिन वह कोई कमाल नहीं कर सके, बल्कि मंगोलियाई पहलवान ने एक बार फिर अटैक किया और 2 अंक हासिल करके बढ़त को 3-0 कर लिया। अंत में भारत की पदक की उम्मीद योगेश्वर दत्त हार गए और वापसी नहीं कर सके।

लेकिन योगेश्वर दत्त के लिए कांस्य पदक उम्मीदें तब तक बरकरार थीं, जब तक मंगोलियाई पहलवान गैंजोरिंग फाइनल तक नहीं जाते, लेकिन यह अब उम्मीद भी खत्म हो गई है और वे ओलंपिक से बाहर हो गए।
यदि मंगोलियाई पहलवान अपने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचते तो योगेश्वर को रेपेचेज मुकाबले में हिस्सा लेने का मौका मिलता, लेकिन लगातार दो मैच जीतने के बाद वे हार गए और योगेश्वर दत्त के रियो ओलंपिक में पदक हासिल करने का सपना टूट गया।

अरविंद केजरीवाल: PM मोदी इतने बौखलाए हुए हैं कि वो मेरी हत्या तक करवा सकते हैं !@newspoint

अरविंद केजरीवाल: PM मोदी इतने बौखलाए हुए हैं कि वो मेरी हत्या तक करवा सकते हैं !

अरविंद केजरीवाल: PM मोदी इतने बौखलाए हुए हैं कि वो मेरी हत्या तक करवा सकते हैं !@newspoint
New Delhi:  दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि ‘पिछले कुछ दिनों से AAP के ऊपर दमन चक्र चलाया जा रहा है, कुचलने की कोशिश की जा रही है। हमारे 10 विधायकों को गिरफ्तार कर चुके हैं और 1 विधायक के घर पे रेड पड़वाई गई है।’ इतना ही नहीं केजरीवाल ने मोदी सरकार पर खुला हमला बोलते हुए कहा है कि ‘हमारे 21 विधायकों को झूठा सच्चा ऑफिस ऑफ प्रॉफिट कहकर अयोग्य साबित करने की कोशिश की है और इन्होंने हमारे एक सांसद को सस्पेंड कर दिया। ये पूरी तरह दमन का चक्र है। एसीबी रोज सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की जांच कर रही है।’

AAP के साथ हो रही है ज्यादती

केजरीवाल इतने पर नहीं रुके उन्होंने कहा कि ‘मैं सोच रहा था ऐसा क्यों हो रहा है। कुछ लोग कहते हैं अरविंद आप तो रोज मोदी जी का नाम ले लेते हो, ये सब मोदी जी नहीं करा रहे हैं। ये जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सीबीआई पीछे पड़ी है इनके पीछे कोई तो मास्टर माइंड होगा। वो मास्टरमाइंड कौन है, अमित शाह, मोदी जी या PMO? ये सब एक साथ हैं। मोदी जिनके कहने पर अमित शाह करा रहे हैं. जनता कह रही है कि ठीक नहीं हो रहा, ज्यादती हो रही है। इससे जनता में नकारात्मक सन्देश जा रहा है।’

PM मोदी 'बौखलाए'

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि ‘मोदी जी अंदर से बौखलाए हुए हैं, बहुत ज्यादा गुस्से में हैं। वो लॉजिक से नहीं सोच रहे क्योंकि इसका कोई तर्क नहीं बनता। जितने विधायक को पकड़ा वो 2 दिन में छूट के बाहर आ जाते हैं। एक मामला भी साबित नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं और बौखलाए हुए हैं।

मोदी को विदेश नीति पर घेरा 

केजरीवाल आगे बोले कि ‘इतना तो ज़ाहिर है कि प्रधानमंत्री गुस्से और बौखलाहट में फैसले ले रहे हैं। ये मेरे लिए चिंता का विषय है। देश का नेता अगर गुस्से में फैसले लेने लगेगा तो उस देश के लिए खतरे की बात है। मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि नेपाल के साथ सदियों की दोस्ती थी उसका क्या हुआ। आज नेपाल के साथ रिश्ते अच्छे नहीं हैं।’

AAP के लिए मुश्किल समय 

केजरीवाल ने आखिर में कहा कि ‘सारे विधायक, समर्थक और मंत्रियों को कहना चाहता हूं कि ये मुश्किल समय है। आप सब परिवार में बात कर लो आने वाले समय में दामन गंदा होने वाला है। ये मुझे भी मरवा सकते हैं। कुरबानी देने को तैयार रहो जेल के अलावा कुछ भी हो सकता है, अगर तैयार हो तो साथ रहो, कमजोरी है तो छोड़ दो।’

IRCTC देगी 1 रुपये में 10 लाख रुपये का बीमा सुविधा 1 सितंबर से@news point

IRCTC देगी 1 रुपये में 10 लाख रुपये का बीमा सुविधा 1 सितंबर से


IRCTC देगी 1 रुपये में 10 लाख रुपये का बीमा सुविधा 1 सितंबर से@news point



नई दिल्ली, (वेब डेस्क)। सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये टिकट बुक कराने वाले यात्री महज एक रुपये के प्रीमियम पर 10 लाख रुपये का यात्रा दुर्घटना बीमा कवर ले सकेंगे। आईआरसीटीसी चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक एके मनोचा ने कहा कि यह बीमा कवर दुर्घटनाओं की स्थिति में वैध टिकट धारकों को रेलवे द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे के अलावा है। यह बीमा दुर्घटनाओं के चलते मौत, चोट और अपंगता के लिए है।

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल, यह बीमा पेशकश एकीकरण की प्रक्रिया के अधीन है और हमें सितंबर से इसके परिचालन में आने की उम्मीद है।’ उन्होंने कहा कि ट्रेन दुर्घटनाओं के चलते अस्पताल में भर्ती होने के मामले में बीमा कंपनी द्वारा मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमने तीन बीमा कंपनियों- श्रीराम जनरल, रॉयल सुंदरम और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का चुनाव किया है, जो यह कवर उपलब्ध कराएंगी।

उन्होंने कहा कि इस ठेके के लिए कुल 19 बीमा कंपनियों को छांटा गया था। इनमें से तीन का चयन बोली प्रक्रिया के जरिए किया गया। मनोचा ने स्पष्ट किया कि हालांकि इस बीमा का विकल्प चुनना यात्रियों की पसंद पर निर्भर करता है, क्योंकि यह एक स्वैच्छिक पेशकश है।

सलमान पहुंचे GF के साथ बहन की सास सुनीता शर्मा के बर्थडे पर , साथ मे फैमिली मेंबर्स भी रहे मौजूद @News Point

सलमान पहुंचे GF के साथ बहन की सास सुनीता शर्मा के बर्थडे पर , साथ मे फैमिली मेंबर्स भी रहे मौजूद

सलमान पहुंचे GF के साथ बहन की सास सुनीता शर्मा के बर्थडे पर , साथ मे फैमिली मेंबर्स भी रहे मौजूद @News Point

मुंबई: इन दिनों 'सुल्तान' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे सलमान खान ने बुधवार को एक फैमिली फंक्शन गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ अटेंड किया। वे बहन अर्पिता खान की सास सुनीता शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने मुंबई के एक रेस्त्रां पहुंचे। कपल को गाड़ी की बैकसीट पर बैठा देखा गया। सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान, सौतेली मां हेलन, भाई सोहल-अरबाज, बहन अर्पिता-अलविरा, बहनोई आयुष शर्मा, भाभी सीमा खान के साथ कई सेलेब्स पार्टी में मौजूद थे। एक्टर वरुण धवन और अमृता अरोड़ा भी वेन्यू के बाहर स्पॉट किए गए।

सुल्तान ने पाक में भी मचाया धमाल, बनाया नया रिकॉर्ड@newsbreakno1.blogspot.in

सुल्तान ने पाक में भी मचाया धमाल, बनाया नया रिकॉर्ड

सुल्तान ने पाक में भी मचाया धमाल, बनाया नया रिकॉर्ड@newsbreakno1.blogspot.in

लाहौर: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सुल्तान का पाकिस्तान में भी जलवा है। ‘सुल्तान’ ने पाकिस्तान में रिलीज होने के बाद पहले पांच दिनों में 15 करोड़ रुपए का कारोबार किया है जो ईद के मौके पर एक नया रिकार्ड है।

अली अब्बास जफर इस फिल्म के निर्देशक हैं। पाकिस्तान में फिल्म के वितरक जियो फिल्म्स के अनुसार इस फिल्म ने पिछले साल ईद पर प्रदर्शित ‘जवानी फिर नहीं आनी’ द्वारा बनाए गए रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है।
जियो फिल्म्स के मुहम्मद नासिर ने कहा कि ‘बजरंगी भाईजान’ सहित विभिन्न पूर्ववर्ती फिल्मों की अपेक्षा ‘सुल्तान’ को यह फायदा मिला कि ईद पर पांच दिनों की छुट्टी रही। उन्होंने कहा कि फिल्म ने रविवार तक 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

यह फिल्म छह जुलाई को रिलीज हुयी थी और यह अब भी अच्छा कारोबार कर रही है। वहीं कई अन्य रिलीज अंततरराष्ट्रीय और घरेलू फिल्मों का प्रदर्शन बाक्स आफिस पर अच्छा नहीं रहा है। इस फिल्म का प्रभाव हालीवुड की फिल्म ‘फाइंडिंग डोरी’ और पाकिस्तानी फिल्म ‘सवाल 700 करोड़ डालर का’ के कारोबार पर पड़ा।