अरविंद केजरीवाल: PM मोदी इतने बौखलाए हुए हैं कि वो मेरी हत्या तक करवा सकते हैं !
New Delhi: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि ‘पिछले कुछ दिनों से AAP के ऊपर दमन चक्र चलाया जा रहा है, कुचलने की कोशिश की जा रही है। हमारे 10 विधायकों को गिरफ्तार कर चुके हैं और 1 विधायक के घर पे रेड पड़वाई गई है।’ इतना ही नहीं केजरीवाल ने मोदी सरकार पर खुला हमला बोलते हुए कहा है कि ‘हमारे 21 विधायकों को झूठा सच्चा ऑफिस ऑफ प्रॉफिट कहकर अयोग्य साबित करने की कोशिश की है और इन्होंने हमारे एक सांसद को सस्पेंड कर दिया। ये पूरी तरह दमन का चक्र है। एसीबी रोज सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की जांच कर रही है।’
AAP के साथ हो रही है ज्यादती
केजरीवाल इतने पर नहीं रुके उन्होंने कहा कि ‘मैं सोच रहा था ऐसा क्यों हो रहा है। कुछ लोग कहते हैं अरविंद आप तो रोज मोदी जी का नाम ले लेते हो, ये सब मोदी जी नहीं करा रहे हैं। ये जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सीबीआई पीछे पड़ी है इनके पीछे कोई तो मास्टर माइंड होगा। वो मास्टरमाइंड कौन है, अमित शाह, मोदी जी या PMO? ये सब एक साथ हैं। मोदी जिनके कहने पर अमित शाह करा रहे हैं. जनता कह रही है कि ठीक नहीं हो रहा, ज्यादती हो रही है। इससे जनता में नकारात्मक सन्देश जा रहा है।’
PM मोदी 'बौखलाए'
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि ‘मोदी जी अंदर से बौखलाए हुए हैं, बहुत ज्यादा गुस्से में हैं। वो लॉजिक से नहीं सोच रहे क्योंकि इसका कोई तर्क नहीं बनता। जितने विधायक को पकड़ा वो 2 दिन में छूट के बाहर आ जाते हैं। एक मामला भी साबित नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं और बौखलाए हुए हैं।
मोदी को विदेश नीति पर घेरा
केजरीवाल आगे बोले कि ‘इतना तो ज़ाहिर है कि प्रधानमंत्री गुस्से और बौखलाहट में फैसले ले रहे हैं। ये मेरे लिए चिंता का विषय है। देश का नेता अगर गुस्से में फैसले लेने लगेगा तो उस देश के लिए खतरे की बात है। मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि नेपाल के साथ सदियों की दोस्ती थी उसका क्या हुआ। आज नेपाल के साथ रिश्ते अच्छे नहीं हैं।’
AAP के लिए मुश्किल समय
केजरीवाल ने आखिर में कहा कि ‘सारे विधायक, समर्थक और मंत्रियों को कहना चाहता हूं कि ये मुश्किल समय है। आप सब परिवार में बात कर लो आने वाले समय में दामन गंदा होने वाला है। ये मुझे भी मरवा सकते हैं। कुरबानी देने को तैयार रहो जेल के अलावा कुछ भी हो सकता है, अगर तैयार हो तो साथ रहो, कमजोरी है तो छोड़ दो।’

No comments:
Post a Comment