क्‍यों रोकी गई अमरनाथ यात्रा @www.newsbreakno1.blogspot.in

क्‍यों रोकी गई अमरनाथ यात्रा

क्‍यों रोकी गई अमरनाथ यात्रा @www.newsbreakno1.blogspot.in

जम्मू: आतंकी सगंठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद घाटी में तनाव की स्थिति बन गई है। कश्मीर घाटी में तनाव के बाद अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। शनिवार को किसी भी तीर्थयात्री को जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना नहीं होने दिया गया। जम्मू में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद उपजे तनाव की वजह से जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से किसी भी यात्री को कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दी गई।”

उन्होंने कहा, “इस स्थिति की बाद में समीक्षा की जाएगी। तब तक अमरनाथ यात्रा रुकी रहेगी।

गौरतलब है कि अब तक अमरनाथ यात्रा सामान्य ही रही है। अब तक 80,000 से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।(आईएएनएस)|

No comments:

Post a Comment