दैवीय आपदा के मृतको के आश्रितों को मिलेगी अब सरकारी नौकरी@newsbreakno1.blogspot.com

दैवीय आपदा के मृतको के आश्रितों को मिलेगी अब सरकारी नौकरी

दैवीय आपदा के मृतको के आश्रितों को मिलेगी अब सरकारी नौकरी@newsbreakno1.blogspot.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार आपदा में किसी परिवार के मुखिया या कमाने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर आश्रित को सरकारी नौकरी देने पर विचार कर रही है। इस बारे में अगली कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा।

आपदा में पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये किया गया है। आंशिक क्षतिग्रस्त भवनों के लिए भी इसी अनुपात में धनराशि बढ़ाई जाएगी। साथ ही जिलाधिकारियों को आपदा प्रभावितों को कैंपों में ज्यादा दिन ठहराने के बजाए किराए के भवनों में रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रभावितों को तत्काल मदद के रूप में दी जाने वाली 3800 रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 5000 रुपये किया गया है।
बीजापुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा राहत में की गई वृद्धि की प्रतिपूर्ति मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा राहत में की गई वृद्धि की प्रतिपूर्ति मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाएगी।

No comments:

Post a Comment