PM मोदी कैबिनेट में हुई 19 नए चेहरों की एंट्री,@Rawatnews

PM मोदी कैबिनेट में हुई 19 नए चेहरों की एंट्री,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट में मंगलवार को दूसरा बड़ा फेरबदल किया गया। राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मादी मंत्रिमंडल में 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई। मोदी सरकार ने प्रकाश जावड़ेकर को प्रमोशन देते हुए कैबिनेट मंत्री बना दिया।

PM मोदी कैबिनेट में हुई 19 नए चेहरों की एंट्री,@Rawatnews


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट में मंगलवार को दूसरा बड़ा फेरबदल किया गया। राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मादी मंत्रिमंडल में 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई। मोदी सरकार ने प्रकाश जावड़ेकर को प्रमोशन देते हुए कैबिनेट मंत्री बना दिया। प्रकाश जावड़ेकर समेत आज 19 नए चेहरों ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत उनके अधिकांश मंत्री मौजूद थे। राष्ट्रगान के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ।

जानें मोदी सरकार के दूसरे फेरबदल में कौन-कौन हुआ शामिल

- उत्तराखंड के बीजेपी नेता अजय टम्टा ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

- यूपी के चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडे ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

- गुजरात से सांसद जसवंत सिंह ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

- राजस्थान के बीकानेर से सांसद अर्जुनराम ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वह मेघवाल पूर्व आर्ईएएस अफसर हैं।

- राजस्‍थान से सांसद विजय गोयल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

- मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद एमजे अकबर ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

- कर्नाटक के बड़े नेता रमेश चंदप्पा ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वह चौथी बार लोकसभा में पहुंचे हैं।

- मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अनिल माधव दवे ने शपथ ली।

- गुजरात के नेता पुरुषोत्तम रूपाला ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

- महाराष्ट्र के दलित नेता रामदास अठावले ने शपथ ली।

- मध्य प्रदेश से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

- दार्जिलिंग से सांसद एसएस अहलूवालिया ने मंत्री के तौर पर शपथ ली।

- राजस्थान के पाली से सांसद पीपी. चौधरी ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। पीपी चौधरी पहली बार सांसद बने हैं।

- महाराष्ट्र के धुले से सांसद सुभाष राम राव भामरे ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

- राजस्थान के नागौर से सांसद सीआर. चौधरी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

- मनसुख भाई मंडाविया ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वह गुजरात से आते हैं।

- अपना दल की मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

- कृष्णा राज ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वह यूपी से आती हैं।


मोदी मंत्रिमंडल के इस विस्तार में धर्म और राजनीति की बजाए अनुभव को तवज्जो दी गई है। ताकि पीएम मोदी के विकास और सुशासन के एजेंडे को आगे सही दिशा में बढ़ाया जा सके।

बता दें कि, मई 2014 में मोदी सरकार बनने बाद मोदी मंत्रिमंडल में ये दूसरा फेरबदल किया गया है। इससे पहले 2014 में मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार हुआ था।

No comments:

Post a Comment