400 रुपए में बिक रहे 500, 1000 रुपए के नोट बंद,
नोएडा: देर शाम मंगलवार PM नरेन्द्र मोदी द्वारा आधी रात से 500 तथा 1000 के करंसी नोट कानूनन अमान्य करने की घोषणा के बाद देशभर में ATM के बाहर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। बात करें नोएडा की तो रात 12 बजे से पहले ही नोएडा के सभी ATM खाली हो चुके थे। वहीं कुछ ATM तो रात 10 बजे से पहले ही जवाब दे चुके थे। सामान्यतः घरों पर रहने वाले लोग भी देर रात तक पैसे निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे ATM तक दौड़ लगाते रहे। इस दौरान कुछ के हाथ मायूसी हाथ लगी तो कुछ 200-300 रुपए निकालकर खुशी से झूम उठे।
बट्टेवाले कर रहे शोषण
मुग़लसराय नगर में जीटी रोड काली मंदिर के समीप बट्टे वाले दुकानदार रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों का शोषण कर रहे हैं। 500-1000 रुपए के नोटों के बदले 100-100 के नोट बदलकर देने के नाम पर 100-150 रुपए तक की मोटी रकम वसूल रहे हैं और अपनी दुकानें अभी तक खोले हुए हैं बट्टे वाले।

No comments:
Post a Comment